ट्रेजेडी किंग को जामिया देगा मानद उपाधि
शैलेन्द्र सिंह Monday, October 19, 2009 07:21 [IST]  

Dilip Kumar नई दिल्ली. जामिया मिलिया इस्लामिया अपनी परम्परा का निर्वाह करते हुए इस बार के दीक्षांत समारोह में हिन्दी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को मानद उपाधि से नवाजेगा।



दिलीप कुमार के साथ विवि ने मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह, जस्टिस वीएन खरे, जामिया के पूर्व कुलपति व लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एमए जकी और प्रोफेसर मोहम्मद अमीन के नामों को भी इस सम्मान के लिए चुना है। सभी नामों को मंजूरी के लिए विवि की विजिटर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के पास भेज दिया गया है और उनकी सहमति मिलते ही सभी हस्तियों को सूचना दे दी जाएगी।



विवि के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर से शुरू हो रहे तालीमी मेले में 30 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विवि में इस वर्ष पीएचडी, डिग्री, डिप्लोमा पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ- साथ विवि इस बार दिलीप कुमार साहित पांच जानीमानी हस्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने जा रहा है। विवि के कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो. जाहिद एच खान ने बताया कि दीक्षा समारोह की तैयारियां जारी है और अभी मानद उपाधि के लिए विजिटर की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।



विवि की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को मानद उपाधि देने की परम्परा सालों से कायम है। वर्ष 2008 मंे यह उपधि नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, कपिला वात्सायान और असगर अली इंजीनियर को दी गई थी।



कई हस्तियां सम्मानित



विवि की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को मानद उपाधि देने की परम्परा वर्षो से कायम है। वर्ष 2008 मंे यह उपधि नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, कपिला वात्सायान और असगर अली इंजीनियर को दी गई थी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: