तिथि संवत - कार्तिक कृष्णपक्ष प्रतिपदा 9.58 तक, बाद में द्वितीया, विक्रम संवत 2066, शके 1931, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, सोमवार, 19 अक्टूबर, 09।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र
स्वाति नक्षत्र 20.53 तक , प्रीति योग 28.08 तक बवकरण 9.58 के बाद बालवकरण।
ग्रह विचार
सूर्य, चंद्र- तुला, मंगल, केतु- कर्क, बुध, शुक्र, शनि-कन्या, गुरु, राहु-मकर में।
शुभाशुभ ज्ञानम़्
भ्रातृ द्वितीया, भाईदूज पर्व, आज के दिन भाई को तिलक लगाकर बहन पूजन करती है ताकि दोनों परिवार कुशलक्षेम से रहें। भाई की तरफ से बहन को वस्त्र आदि का दान दिया जाता है। आज के दिवस दवात कलम पूजन करते हुए महासरस्वती की पूजा भी की जाती है।
खरीदारी हेतु श्रेष्ठ समय
आज के दिन स्वर्ण आभूषण, फर्नीचर अथवा भवन क्रय करना शुभ है।
राहुकाल
दिन में 07.30 से 09.00 बजे तक।
दिशाशूल
पूर्व दिशा की तरफ।
चौघड़िया मुहूर्त
सुबह 6.23 से 7.48 तक अमृत, 9.14 से 10.39 तक शुभ, 13.31 से 14.56 तक चल, 14.56 से 16.22 तक लाभ, 16.22 से 17.48 तक अमृत।
आज जन्मे बच्चें का नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि जन्माक्षर
08.58 स्वाति 2 चांदी कन्या रे
14.55 स्वाति 3 चांदी कन्या रो
20.53 स्वाति 4 चांदी कन्या ता
26.57 विशाखा 1 चांदी कन्या ती