रुखसाना बनी महिलाओं के लिए मिसाल
इश्फाक-उल-हस Tuesday, October 20, 2009 00:44 [IST]  

Rukhana श्रीनगर. आतंकियों का दिलेरी से सामना करने वाली जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रुखसाना कौसर महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। अब तक आतंकियों से डरी-सहमी रहने वाली घाटी की ग्रामीण महिलाएं रुखसाना से प्रेरणा लेकर बड़ी संख्या में हथियार चलाना सीख रही हैं। इस काम में वे पुलिस के उन जवानों की मदद ले रही हैं, जो उनके इलाके में गश्त करते हैं।



रुखसाना ने गत 27 सितंबर को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को ढेर कर दिया था। वह आतंकी अपने साथियों के साथ उसके घर में जबर्दस्ती घुस गया था और परिवार के साथ मारपीट कर रहा था। रोजाना 10 नई महिलाएं : नौशेरा-राजौरी के एएसपी रमेश कुमार ने बताया कि अब तक करीब 150 महिलाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और हर रोज 10 नई महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ रही हैं।



पुलिस ने तेज किया अभियान : महिलाओं की दिलेरी से उत्साहित पुलिस ने लोगों, खासकर ग्रामीणों से मेलजोल बढ़ा दिया है। पिछले कुछ सप्ताह से एक पुलिस टीम हर रोज कुछ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही है। इस दौरान पुलिस वाले महिलाओं को हथियार चलाना भी सिखा रहे हैं। वे उन्हें एके (असॉल्ट) राइफल व एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: