Ludhiana
घर में खोल रखा था ठेका, 150 पेटी शराब बरामद
Bhaskar News Tuesday, October 20, 2009 03:30 [IST]  

लुधियाना. पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की निशानदेही पर उसके घर पर छापा मारा तो पुलिस अफसर दंग रह गए। आरोपी ने घर पर अवैध शराब की एक सौ से ज्यादा पेटियां स्टोर कर रखी थीं। आरोपी घर से ही शराब का अवैध धंधा चला रहा था। आरोपी की पहचान ढोका मोहल्ला निवासी गुरजीत सिंह उर्फ रूबी के तौर पर हुई है।



आरोपी पर पहले भी शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ सुरिंदर मोहन ने गुरुद्वारा गऊघाट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। एक छोटे टेंपो को रोक कर तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब की 50 पेटियां तिरपाल से ढक कर रखी हुई थीं। आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर पर छापा मारा। घर से करीब 100 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: