Chandigarh
अमृतसर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन जल्द शुरू होगी
Bhaskar News Tuesday, October 20, 2009 10:02 [IST]  

चंडीगढ. पंजाब के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘विलक्षण भारत-पंजाब आरामदायक रेल’ नाम की आरामदायक रेल को स्वीकृ ति दी गई है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 29 करोड़ रुपए होगी। जिसमें 7.25 करोड़ रुपए भारत सरकार जबकि भारतीय रेलवे केटरिंग टूरिज्म कॉपरेरेशन और पंजाब सरकार द्वारा 1087.50 लाख रुपए का हिस्सा डाला जाएगा।



मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के संबंध में भारतीय रेलवे और पंजाब सरकार के बीच पहली अक्तूबर, 2008 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। राज्य ने अपना बनता सारा हिस्सा इस प्रोजेक्ट को शीघ्र शुरू करने के लिए जारी कर दिया है। इस ट्रेन का संभावी रूट दिल्ली-अमृतसर-आनंदपुर साहिब-धर्मशाला-पटियाला-कुरुक्षेत्र-जयपुर-आगरा और दिल्ली होगा। उन्होंने बताया कि पंजाब विरासत और पर्यटन प्रमोशन बोर्ड द्वारा आंतरिक तैयारी का कार्य पूरा किया जाएगा।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: