Ludhiana
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
Bhaskar News Wednesday, October 21, 2009 02:34 [IST]  

लुधियाना. छठ पूजा को लेकर उत्तर पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ—साथ रेलवे ने कई ट्रेनों में एक्सट्रा कोच भी लगा दिए हैं। इसके साथ ही स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी गई है।



मंगलवार को भी बिहार व अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। हालात ऐसे हो गए कि कई ट्रेनों में लोग चढ़ नहीं पाए। स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर गश्त बढ़ाने के साथ साथ निगाह रखी गई है। कुछ मुलाजिम सादी वर्दी में भी तैनात किया गए हैं।



भीड़ में कहीं जहरखुरानी गिरोह कोई वारदात को अंजाम न दे पाए। इसके लिए भी रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों ने खासे इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही आरपीएफ ट्रेनों में भी जहरखुरानी गिरोह के बारे में पर्चे बंटवा रहा है। इस बारे में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के पोस्ट कमांडेंट गुरजसबीर का कहना है कि भीड़ को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है।



गश्त बढ़ाने के साथ साथ आरपीएफ के मुलाजिम जहरखुरानी गिरोह से सर्तकता बारे में भी लोगों को बता रहे हैं। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर छठपूजा के त्यौहार के लिए लोगों की भीड़ बहुत बढ गई है। जिसके कारण पुलिस ने सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किये है। पुलिस कर्मियों की गिन्नी बढ़ा दी गई है।



प्रशासन ने कुछ पुलिस कर्मी मुख्य रूप से बाहर के इलाकों से बुलाए है। जिसके कारण पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई। इस छठपूजा के दिनों में जहर खुरानी गिरोह यात्रियों को अपना शिकार बना लेते है। जिसके कारण इस बार प्रशासन कोई भी इस तरह की लापरवाही नहीं करना चाहता।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: