Ludhiana
निगम ने तुड़वाए खोखे नष्ट करवाया मीट
Bhaskar News Wednesday, October 21, 2009 02:40 [IST]  

लुधियाना. नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के तहत कई जगहों पर अवैध तरीके से बने खोखों को तुड़वा दिया और करीब एक क्विंटल मीट को नष्ट करवाया। निगम कर्मचारियों को कहीं—कहीं कार्रवाई का विरोध भी सहना पड़ा। जोन ए की टीम ने सुबह चौड़ा बाजार में सड़क के बीचों बीच खड़े मोटरसाइकिल और स्कूटरों को कब्जे में लिया।



इस उपरांत टीम ने लक्कड़ बाजार में दस्तक दे दुकानों के बाहर पड़ी सिलाई मशीनें कब्जे में ली। इसके बाद टीम ने बस्ती जोधेवाल और शिवपुरी में चार खोखों को डिच मशीन से तुड़वाया। शिवपुरी में दुकानों के बाहर पड़े सिलेंडरों और गैस चूल्हे को जब्त किया और पुरानी सब्जी मंडी के निकट सड़क पर सब्जियां बेच रहे लोगों को यहां से उखाड़ा।



शाम के समय निगम के चारों जोनों की संयुक्त टीम बनी। जिसमें निगम के सेहत विभाग को भी शामिल किया गया। टीम ने वर्धमान मिल के पीछे खुले में बिक रहे करीब एक क्विंटल मीट को जब्त कर नष्ट करवा दिया। इसके अलावा टीम ने यहां खोखों को भी तुड़वाया। दुकानों के बाहर पड़े तीन इलैक्ट्रानिक कांटे, गैस सिलेंडर व काउंटर अपने कब्जे में लिये।



सेहत विभाग पर मिलीभगत का आरोप



प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सेहत विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगा कांग्रेस भवन से लेकर जीटी रोड तक रोष मार्च निकाला। आरोप लगाया गया है कि शक में जिन बड़े हलवाइयों के यहां से खोये के सैंपल लिये गए थे, उन्हें मिलीभगत कर पास कर दिया गया। जिला देहाती कांग्रेस के प्रधान गुरदेव सिंह लापरां ने कहा कि जल्द ही मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो सेहत मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। इस मौके पर सर्वजीत सिंह बंटी, इंद्रजीत मक्कड़, किशोर घई, बॉबी बजाज आदि मौजूद थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: