Ludhiana
फैक्ट्रीकर्मी को छत से फेंका
Bhaskar News Wednesday, October 21, 2009 02:47 [IST]  

लुधियाना. काम छोड़कर गए मुलाजिम को मंगलवार फैक्ट्री मालिक व वर्करों ने बुरी तरह पीटा। बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपियों ने उसे छत से नीचे खेतों में फेंक दिया। यही नहीं आरोपियों ने मजदूर को छुड़ाने की कोशिश कर रहे एक राहगीर से भी मारपीट की। घायल मजदूर सोहना को सिविल अस्पताल लाया गया।



जहां हालत गंभीर होने पर उसे सीएमसी रैफर कर दिया गया। सरेआम की गई इस गुंडागर्दी से गुस्साए मोहल्ले के लोग फैक्ट्री परिसर के बाहर इकट्ठे हो गए। विवाद की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और चार वर्करों को हिरासत में ले लिया।



पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पवन अग्रवाल, उसके बेटे रिशू अग्रवाल समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। बहादुरके रोड पर स्थित मोहल्ला डेरा बाजीगर में सीएल अग्रवाल हौजरी फैक्ट्री के दो यूनिट हैं।



मोहल्ले के लोगों के मुताबिक घायल हुआ सोहना कुछ समय पहले इसी फैक्ट्री में काम करता था। लेकिन कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को सोहना मोहल्ले में ही स्थित तिवाड़ी करियाना स्टोर के नजदीक खड़ा था। दुकानदार के मुताबिक तभी फैक्ट्री मालिक अपने वर्करों को साथ लेकर वहां आ गया।



आते ही आरोपियों ने सोहना के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मौके पर ही जब वहां नजदीक ही सेनेटरी का काम कर रहे राजकुमार ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। राजकुमार के मुताबिक इसके बाद आरोपी सोहना से मारपीट करते हुए उसे फैक्ट्री परिसर के अंदर ले गए। वहां भी उन लोगों ने उसे बुरी तरह मारपीट की।



इतने में मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इस पर आरोपियों ने सोहना को गंभीर घायल करने के बाद फैक्ट्री की छत से खेतों में फैंक दिया। सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी के एसएचओ दलजीत सिंह, एसआई बिट्टन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले माहौल गर्मा चुका था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: