Ludhiana
लेडी डाक्टर को प्रपोज करने वाले टेक्नीशियन का तबादला
Bhaskar News Wednesday, October 21, 2009 02:53 [IST]  

लुधियाना. जिले के एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पहले महिला डाक्टर को प्रपोज करना लैब टेक्नीशियन को बेहद महंगा पड़ा। सहकर्मियों ने उसे अपने स्तर उसे पहले ही सजा दे दी थी। अब सेहत विभाग ने उसका तबादला जिले से बाहर कर दिया है। चंडीगढ़ से आए आदेशों के तहत मंगलवार को उसे रिलीव कर बठिंडा सिविल अस्पताल भेज दिया गया।



घटना वाली शाम ही एसएमओ ने सिविल सर्जन से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे दी थी। इसके बाद लिखित रिपोर्ट भी भेज दी। सिविल सर्जन डा.मनिंदरजीत सिंह ने इसका गंभीर नोटिस लिया। उन्होंने चंडीगढ़ निदेशालय को उक्त लैब टेक्नीशियन के तबादले की सिफारिश की थी।



सोमवार शाम को निदेशालय से फैक्स आर्डर सीएस आफिस भेज दिए गए। इसमें टेक्नीशियन को बठिंडा सिविल अस्पताल में तैनात करने को कहा गया है। बता दें कि 16 अक्टूबर को स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ।



जब एक महिला डाक्टर ने एसएमओ को शिकायत कर दी कि लैब टेक्नीशियन ने उसे प्रपोज किया है। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने लैब टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। उससे लिखित माफी भी मंगाई गई थी। इसके बाद लैब टेक्नीशियन ने अपना पक्ष रखा लेकिन अधिकारियों ने उसे ट्रांसफर कर दिया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: