Ludhiana
चोर गिरोह के दस लोग काबू
Bhaskar News Wednesday, October 21, 2009 03:00 [IST]  

लुधियाना. खाली पड़े घरों में हो रही चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यह दस लोगों को गिरोह है। गिरोह ने मात्र 23 दिन में ही हैबोवाल व सलेम टाबरी क्षेत्र में चोरी की चार से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था। इससे पहले कि उक्त गिरोह किसी और वारदात को अंजाम देता पुलिस ने सभी दस आरोपियों को धर दबोचा।



आरोपियों के कब्जे से लोहे की तीन रॉड, दो कमानीदार चाकू, तेजधार हथियारों व चाबियों के गुच्छे सहित चुराए गए सामान में से सोने के दो कड़े, दो चूडियां, अंगूठियां, कानों के जेवर, कंप्यूटर, टीवी, रिक्शा रेहड़ा व पंखा आदि बरामद हुआ है। बरामद माल की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए आंकी जा रही है।



आरोपियों के नाम हिसार के गांव कनोआ निवासी रोहतास, हिसार के गांव डाटा निवासी सिकंदर सिंह, सीरा सिंह, रौशन लाल, सूरजा सिंह, कैथल के गांव गुलाम खेड़ी निवासी धर्मपाल, कनौआ हिसार निवासी रमेश कुमार, अप्पू उर्फ पप्पू, कैथल के गांव गोरा खेड़ी निवासी बिल्लू राम और जींद के गांव पीपलथाह निवासी सोमनाथ के तौर पर हुई है।



आरोपियों के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं। इनमें से सूरजा व रौशन राजस्थान, हनुमानगढ़ में दर्ज मामले में भगौड़े घोषित हैं। डीएसपी (पश्चिमी) राज कुमार के अनुसार आरोपियों को गत 12 अक्टूबर को बल्लोके रोड के पास से गिरफ्तार किया गया था।



पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने यहां हैबोवाल व सलेम टाबरी में कई वारदातों को अंजाम दिया था। इनके खिलाफ थाना हैबोवाल में 14 अप्रैल 2008, 3 जुलाई 2009, 22 जुलाई, 26 जुलाई को व थाना सलेम टाबरी में 11 जुलाई को चोरी के पर्चे दर्ज हैं।



आरोपी अब सलेम टाबरी में दर्ज मामले में प्रोडक्शन वारंट पर हैं। डीएसपी के अनुसार आरोपी एक शहर में ज्यादा देर नहीं रुकते थे। वह एक जगह कमरा किराए पर लेकर रहते थे। कुछ वारदातों को अंजाम देकर वह किसी और शहर में चले जाते थे। आरोपी दिन में घूम—घूम कर खाली पड़े घरों की निशानदेही कर लेते थे और रात को वहां चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: