चंडीगढ़. इस बार भी दिवाली पर चलाए गए पटाखों से शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण मनीमाजरा में दर्ज किया गया। दिवाली पर वायु व ध्वनि प्रदूषण का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शहर में सात जगह मॉनिटरिंग की। इनमें से मनीमाजरा, कजहेड़ी और पंजाब यूनिवर्सिटी में एसपीएम यानी सस्पेंडेड पर्टिकुलेट मैटर की मात्रा पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही, लेकिन सेक्टर-9, 22, 29 और कैंबवाला में यह बीते वर्ष की तुलना में कम दर्ज हुई। ध्वनि प्रदूषण सभी सात केंद्रों पर तय सीमा से ज्यादा रहा।
चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य सचिव पी.के. डढ़वाल का कहना है कि इस बार एक समिति व स्कूलों के ईको क्लब की ओर से पटाखों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया था। वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे न चलाने के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का भी पुलिस ने पालन कराया। इसलिए कई जगह पिछले साल के मुकाबले वायु प्रदूषण कम रहा।