Chandigarh
पंजाब से चार राज्यों के लिए बढ़ाई जाएगी बस सर्विस
सुखबीर सिंह बाजवा Wednesday, October 21, 2009 07:20 [IST]  

chandigarhचंडीगढ़. पंजाब राज्य परिवहन विभाग आने वाले दिनों में इंटर स्टेट बस सर्विस का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर चार राज्यों का चयन किया है, जहां के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने संबंधित राज्यों के लिए रूट्स का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।

30 को होगा समझौता

पंजाब सरकार 30 अक्टूबर को राजस्थान, उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और दिल्ली के संबंधित विभागों के अधिकारियों से समझौता करने जा रही है। पंजाब से इन राज्यों को जाने वाले उन्हीं रूट्स पर बसों को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा, जहां से अधिक से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिल्हाल यह तय नहीं किया गया है कि कितनी बसें संबंधित रूट्स पर चलेंगी, लेकिन एक-दो दिन में संख्या तय की जाएगी।

इन चार राज्यों के लिए एसी बसें चलाई जाएंगी, जिनका किराया साधारण बस से कुछ ज्यादा होगा। ये बसें राज्य के विभिन्न बड़े जिलों से चलाने का प्रस्ताव है, जिनमें जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर और मोहाली शामिल हैं। परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल ने बताया कि लोगों की मांग पर इंटर स्टेट बस सर्विस के तय किए जाने वाले रूट बढ़ाए भी जा सकते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बस सर्विस का फायदा उठा सकें। बसों की संख्या भी समय के हिसाब में बढ़ाई जा सकती है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: