रायपुर. डाक्टरों ने नौकर की मेडिकल जांच के बाद इस बात की पुष्टि की है। पुलिस ने बुधवार को कंट्रोल रुम में पत्रकारों के सामने जांच रिपोर्ट उजागर की। एमपी ढाबे के नौकर दयाशंकर ने मंगलवार सुबह 4 बजे अपने मालिक रामस्वरुप शर्मा की सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ कर प्रहार कर हत्या कर दी थी।
दयाशंकर ने पकड़े जाने के बाद अपने मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि बदला लेने की भावना से ही उसने मालिक का कत्ल किया। पुलिस को उसके बयान पर यकीन नहीं था। इस वजह से मंगलवार को देर शाम उसका डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया। बुधवार को सुबह डाक्टरों ने अपनी रिपोर्ट दे दी।
इस हकीकत के सामने आने के बाद इस केस को लेकर छाया कुहासा छंट गया है। घटनास्थल पर मंगलवार को कुछ सामान बिखरा मिला था। चंद फाइलें जली मिली थीं। तिजोरी वाले कक्ष का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने के सबूत भी मिले थे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस यह मान रही थी कि नौकर ने ढाबे की तिजोरी का धन लूटने के लिए अपने मालिक का मर्डर किया है।
अब यह स्पष्ट हो गया है कि नौकर ने अपने आपको बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस को झांसा देने के लिए उसने सबूत जुटाए। योजनाबद्घ तरीके से उसने ढाबे के एक पुराने नौकर का नाम लिया। वह नौकर सालभर पहले नौकरी छोड़कर चला गया था। उसकी योजना काफी हद तक कामयाब भी हो गई थी लेकिन वह अपने अलग-अलग बयानों के कारण शक के घेरे में आया। इधर, मृतक शर्मा का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।