
उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की देनत्री नदी प्राकृतिक सुदंरता की अद्भुत कृति है। देनत्री नदी को विश्व सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल किया गया है। यह नदी पोर्ट डगलस से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसकी विशेषता यह है कि यहां पर नौकाएं केबल प्रणाली के माध्यम से चलते हैं। दक्षिण तट से लेकर उत्तर तट तक का सफर मात्र 5 मिनट में ही हो जाता हैं। विश्व में एक अनोखा प्रकिया है सफर करने के लिए।
नदी के तट पर घने जंगल, वायूशिफ एवं भिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पक्षी कलरव करते दिखते हैं। वनस्पतियों में से कहीं न कहीं वन्य जीव प्रकट होते हैं।
नदी में सबसे ज्यादा मगरमच्छ पाए जाते हैं। इस स्थल का सौंदर्य बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर आकृष्ट करता है। यहां फिशिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। कई घंटे इस तट पर ही बीत जाते हैं। नदी के पास ही देनत्री गांव है जहां से नौका पर बहुत से सैलानी नदी के सैर करने निकलते हैं।
भारी वर्षा के प्रभाव के लिए देनत्री नदी के घने जंगल उससे सुरक्षित करते हैं। यहां हर साल 4,000 से अधिक सैलानी घूमने के लिए आते हैं। हालांकि इस नदी में तैरना असुरक्षित माना जाता है।
केर ट्रआईबुलेशन बीच, इमैगन बीच, डोनोवन्स बीच एवं नोहा बीच विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में गिने जाते हैं। बीच के खूबसूरती देखकर पर्यटक दंग रह जाते हैं। देनत्री की अद्भुत सुंदरता एवं केबल गाड़ी के माध्यम से इस स्थल पर भिन्न प्रकार के सैलानी घूमने आते हैं।
यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। बस के माध्यम से इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं, हेलिकॉप्टर, नौका एवं गाड़ी के द्वारा इस सफर को पूरा कर सकते हैं।