Chandigarh
संगीत का आगाज कल होगा शहनाई वादन से
Bhaskar News Thursday, October 22, 2009 03:46 [IST]  

चंडीगढ़. तीन दिवसीय 32वां चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन 23 अक्टूबर को सेक्टर—27 स्थित भारतीय विद्या भवन में शुरू होगा। शास्त्रीय संगीत पर आधारित इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन नेशनल थियेटर और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने किया है।



बुधवार को यह जानकारी इंडियन नेशनल थियेटर के प्रेसिडेंट नवजीवन खोसला ने दी। उन्होंने बताया कि रोजाना शास्त्रीय गायन और वादन के कार्यक्रम होंगे। सम्मेलन में पाकिस्तान के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे शहनाई वादक शंकर बंधु मंगल घ्वनि प्रस्तुत कर सम्मेलन की शुरुआत करेंगी। इसके बाद शास्त्रीय गायिका मंजुशा पाटिल की प्रस्तुति होगी। 24 अक्टूबर को विनीता गुप्ता के गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।



इनके बाद लाहौर की वीणा वादक नूर जेहरा प्रस्तुति देंगी। फिर पंडित विद्याधर ब्यास गुरबाणी के शब्द गायन की प्रस्तुति देंगे। आखिरी दिन रविवार सुबह साढ़े 10 बजे रागों पर आधारित पं. विद्याधर ब्यास का गायन होगा। खोसला ने कहा कि नई पीढ़ी में शास्त्रीय संगीत के प्रति दिलचस्पी बढ़े, इसलिए कार्यक्रम में बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: