Patiala
डीटीओ आफिस होंगे कंप्यूटराइज्ड
भास्कर न्यूज Thursday, October 22, 2009 03:45 [IST]  

pपटियाला. राज्यभर में डीटीओ आफिस के बाहर खड़े होकर ट्रांसपोर्ट विभाग की कुव्यवस्था की शिकायत करने वालों को जल्द ही राहत मिलेगी। वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस व चालान भुगतने वगैरह की प्रक्रिया में एजेंटस के हाथों लुटने वाली जनता को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



यहां पटियाला डीटीओ आफिस पहुंचे ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रिंसीपल सेकेट्ररी डीएस जसपाल सिंह ने बताया कि राज्य भर में सभी डीटीओ आफिस को दिसंबर तक कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। जिसके लिए एनआईसी विभाग की ओर से 2 करोड़ 18 लाख रुपए मंजूर कर लिए हैं। उक्त पैसों से सभी जिले के आफिस कंप्यूटराइज्ड कर, इन्हें आपस में जोड़ दिया जाएगा। जिससे वाहनों के जाली दस्तावेज बनाने की शिकायत दूर हो जाएगी व वाहनों के हर प्रकार की जानकारी कंप्यूटर में फीड होगी।



डीएस जसपाल सिंह ने बताया कि डीटीओ आफिस में रखे गए अब तक सभी रिकार्ड कंप्यूटर में फीड किए जाएंगे। पुराने रिकार्ड को कंप्यूटरराइजड करने व नए रिकार्ड की संभाल के लिए डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से वाहनों को खरीदने व बेचने के लिए लोगों को डीटीओ आफिसज में पुराने सिस्टम होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लोग एजेंटस के चक्कर में अच्छा खासा पैसा खर्च करने के बावजूद वाहनों के जाली दस्तावेज लेकर ठगे जाते हैं।



उफ..इतनी बुरी हालत



पटियाला के डीटीओ आफिस की खस्ताहालत को देखते हुए ट्रांस्पोर्ट विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेटरी डीएस जसपाल सिंह ने बताया कि डीटीओ आफिस को कंप्यूटरराइडज करने के लिए 10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 5 जनतक सुविधा के लिए नए काउंटर खोले जाएंगे। नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा डीटीओ आफिस, सुविधा सैंटर के साथ साथ एसडीएम आफिस में बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।पटियाला डीटीओ आफिस में पब्लिक डीलिंग वाले काउंटरों पर शैड लगाए जाएंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: