Ludhiana
भाजपा नहीं बढ़ने देगी बिजली के रेट : भारद्वाज
विशेष संवाददाता Thursday, October 22, 2009 04:47 [IST]  

लुधियाना. भारतीय जनता पार्टी उद्योगपतियों, व्यापारियों व शहरियों के साथ किसी प्रकार धक्का नहीं होने देगी। बिजली के बढ़े हुए रेट वापस करवाने के लिए भाजपा सख्त से सख्त कदम उठाने से परहेज नहीं करेगी। यह विश्वास भारतीय जनता पार्टी लुधियाना शहरी के प्रधान ओपी भारद्वाज ने बहादुरके रोड डाइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को दिलाया जो एसोसिएशन के प्रधान तरुण बावा जैन की अध्यक्षता में उनसे मिलने आया था।



उन्होंने कहा कि भाजपा बिजली के रेट बढ़ाने के मुद्दे पर किसी भी हद तक जाने को तैयार है। भाजपा शहरियों के अधिकारों की रक्षा करने में कोताही नहीं बरतेगी। इससे पहले एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें जो बिजली के बिल मिले हैं, वे अप्रैल से बढ़े हुए आए हैं। पहले से ही बिजली कटों ने उद्योगों की कमर तोड़ रखी है। ऊपर से बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि कर उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। तरूण बावा जैन ने कहा कि एक तरफ सरकार ग्रामीणों को तो बिजली मुफ्त दे रही है। दूसरी तरफ शहरियों पर बिजली के बढ़े हुए रेट लागू किये गए हैं, ये तुरंत लागू होने चाहिए नहीं तो लोगों की कमर टूट जाएगी। महंगाई पहले से ही ज्यादा है।



दूसरी तरफ, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक प्रधान अमृतलाल जैन की अध्यक्षता में हुई, जिसें बिजली की बढ़ी हुई कीमतों पर चिंता व्यक्त की गई। यह फैसला भी लिया गया कि अगर सरकार ने बढ़ी हुई दरें वापस न ली तो व्यापारी व उद्योगपति सड़कों पर उतर आएंगे और भारी जनआंदोलन करेंगे। बैठक में अमृतसर से प्यारे लाल सेठ, जालंधर से तरसेम जैन, सरहिंद से वरेंद्र रत्न, गोबिंदगढ़ से ओपी गुप्ता, पठानकोट से एलआर सेठी, गुरदासपुर से दर्शन महाजन, पटियाला से प्रेम चौधरी, लुधियाना से महेंद्र अग्रवाल, सुनील मेहरा, अरविंदर सिंह मक्कड़, कस्तूरी लाल मित्तल और बरनाला से डीपी सिंगला भी शामिल हुए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: