Ludhiana
मेडिकल कालेज का स्टाफ मंत्री से मिला
भास्कर न्यूज Thursday, October 22, 2009 05:00 [IST]  

लुधियाना . कम वेतन के मुद्दे पर लार्ड महावीर होम्योपैथी कालेज के एसोसिएशन आफ टीचिंग स्टाफ ने मेडिकल एजूकेशन मिनिस्टर तीक्ष्ण सूद से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस मीटिंग मंे सेक्रेटरी मेडिकल एजूकेशन, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस के चेयरमैन व रजिस्ट्रार, कौंसिल आफ होम्योपैथी मेडिसन के रजिस्ट्रार व लार्ड महावीर होम्योपैथी कालेज की प्रबंधकीय समीति के चेयरमैन हीरा लाल जैन भी मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रधान डा.वीके ठकराल ने कहा कि यूजीसी की ओर से सिफारिश किए गए वेतनों में से सिर्फ 16 से 20 फीसदी तक ही स्टाफ को दिया जा रहा है।



स्टाफ के लिए प्रमोशन, स्टडी लीव, प्रसव अवकाश व पे स्केल के संबंध में कोई पॉलिसी नहीं है। सचिव डा.प्रमोद कुमार ने बताया कि मंत्री ने एसोसिएशन सदस्यों की बात ध्यान से सुनी और आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका कोई स्थायी हल निकाला जाएगा। एसोसिएशन के पैट्रन व कालेज के वाइस प्रिंसिपल डा.सुनील कुमार चलोत्तरा ने कहा कि वे 2003 से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: