मैं और मिसेस खन्ना !!!
Bhaskar.Com Thursday, October 22, 2009 12:27 [IST]  

emफिल्म - मैं और मिसेस खन्ना

स्टार कास्ट -- सलमान खान, करीना कपूर, सोहेल खान, गोविंदा , प्रीति जिंटा, साजिद और बप्पी लहरी

निर्देशक - प्रेम आर सोनी

सलमान खान और करीना कपूर कि फिल्म मैं और मिसेस खन्ना में देखने लायक है तो सिर्फ खूबसूरत बेबो और प्रीति जिंटा का धमाकेदार आइटम सांग। जिसे फिल्म के निर्देशक आइटम सांग कहना नहीं चाहते हैं। फिल्म की कहानी रिलीज के पहले ही सभी को पता थी, उसमें ऐसा कुछ नया था भी नहीं जिसे देखने दर्शक थियेटर तक दौड़ लगाए।

लेकिन ये बॉलीवुड है मेरे दोस्त और यहां पर ड्रामा रोना धोना काफी बिकाऊ है और शायद यही कारण है कि सास बहू ड्रामा की तर्ज पर बनी ये फिल्म भी अपनी लागत तो कम से कम निकाल ही ले। फिल्म में सलमान खान है जिनका होना ही उनके फैन्स के लिए काफी है। वहीं बेबो करीना कपूर फिल्म का जलवा उसे थोड़ा बहुत पुश देने का काम करेगा।

फिल्म की कहानी है पति पत्नी रायना (करीना कपूर) और समीर (सलमान खान) की जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। रायना का दोस्त है आकाश(सोहेल खान) जो रायना के शादीशुदा होने के बावजूद उसे हर हाल हर कीमत पर पाना चाहता है।

मिस्टर और मिसेस खन्ना की जिंदगी में आती है मुश्किल घड़ी और सलमान की नौकरी की मुश्किलों के चलते वह अपनी बीबी को दिल्ली माता पिता के पास भेज देता है और खुद सिंगापुर चला जाता है। लेकिन करीना मेलबोर्न एयरपोर्ट पर अपने एक दोस्त से मिलती है और वह उसे एक नौकरी दिलवा देता है। अब सलमान को सिंगापुर में नौकरी मिल जाती है और वह करीना को लेने लौटता है लेकिन फिर खड़ी होती है एक नई मुश्किल। तभी फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है, इसके बाद भी जारी रहता है फिल्म का हाई फाई ड्रामा जिसे देखकर कई बार आपको काफी अजीब लगेगा।

हर फिल्म में सिनेमेटिक लिबर्टी को थोड़ी बहुत जगह दी जाती है लेकिन इस फिल्म का ड्रामा कई बार काल्पनिक और इम्पासिबल लगता है। फिल्म का संगीत अच्छा है और कुछ गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म में करीना, सलमान और सोहेल के अलावा बप्पी लहरी को भी ठीक ठाक स्कोप मिला है। इमोशनल ड्रामा के अलावा फिल्म में थोड़ा बहुत रोमांस और म्यूजिकल एंटरटेंमेंट भी मिल जाता है। प्रीति जिंटा का आइटम सांग एवरेज है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: