फिल्म ब्लू: एक्शन-बिकनी का जलवा

फिल्म - ब्लू
स्टार कास्ट -- संजय दत्त, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, लारा दत्ता, राहुल देव, कबीर बेदी, कायली मिनोग
निर्देशक - एंथनी डीसूजा
साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म ब्लू को दीवाली पर धमाकेदार ओपनिंग मिली, बिकनी, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म में वह सबकुछ है जो मसाला दर्शक चाहता है। फिल्म अबतक बन रही देखी जा रही और पसंद की जा रही बॉलीवुड फिल्मों से काफी अलग है।
ब्लू का केनवास विशाल समुद्र है और उसका नीला रंग न केवल फिल्म का टाइटल है बल्कि फिल्म का भी रंग है। बहमास के समुद्र और बीचेस पर फिल्माई गई ये फिल्म एक्वेटिक दुनिया को काफी नजदीक से जानने का मौका देती है।
अब अगर फिल्म को ठीक से पहचानना है तो उसकी कहानी जान लें, सागर(संजय दत्त) काफी सिम्पल सा इंसान है वहीं उसका दोस्त आरव (अक्षय कुमार) अमीर और महत्वाकांक्षी बिजनसमैन है। सागर का भाई समीर ( जाएद खान) का सामना अनजाने में बैंकॉक में माफिया से हो जाता है। अब आगे क्या होता है ये फिल्म का सस्पेंस पार्ट है जिसे बड़े परदे पर देखना काफी रोमांच है।
फिल्म की सिनेमेटोग्राफी लाजवाब है, कैमरे पर ब्लू रंग लिपटी कूची से काफी खूबसूरत प्लाट उकेरा गया है, जिसके लिए निर्देशक की तारीफ लाजमी है। संजय दत्त की हमेशा की तरह गजब की एक्टिंग, खिलाड़ी अक्षय कुमार के खतरनाक स्टंट्स और लारा दत्ता की सेक्सी बिकनी अदाएं फिल्म की यूएसपी हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ का रोल छोटा लेकिन धमाकेदार है औऱ वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में धमाल करने वाली फिल्म ब्लू से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। अलग सी कहानी और हटकर ट्रीटमेंट देकर बनाई गई ये फिल्म अपने आप में खास है। हटकर फिल्में देखने वालों के लिए इसे मस्ट वॉट कहा जाए तो कोई ज्यादती नहीं होगी।










