1. परीक्षा के दौरान दिमाग में ही गणना कर सवालों को सफलता से हल करने की आदत आपकी बहुत मदद करेगी, इसके लिए प्रतिदिन अभ्यास करिए।
2. सवालों को हल करने के लिए विकल्प भी मदद कर सकते हैं। विभिन्न प्रश्नों के सही जवाब को हासिल करने के लिए आप कई स्ट्रेटजी अपना सकते हैं, एलजेब्रा के लिए यह मददगार साबित होगा।
3. विकल्पों को कम करते हुए होने वाला कंफ्यूजन दूर करें। ऐसा करना आसान है, क्योंकि ज्यादातर सवालों को हल करते वक्त पहले या दूसरे चरण में ही आपको पता चल जाता है कि कुछ विकल्प पूरी तरह गलत हैं। ऐसे में बचे हुए विकल्पों में से सही का चुनाव आसान होगा।
4. शॉर्टकट का उपयोग करें लेकिन सावधान भी रहें। जहां तक गणित का सवाल है तो इसमें जवाब तो सिर्फ एक ही सही होता है लेकिन उस तक पहुंचने के कई तरीके होते हैं। आप जितने छोटे और जल्दी हल होने वाले तरीके को अपनाएंगे उतना अच्छा होगा। कंप्यूटर आधारित प्रश्न पत्र में सवालों को हल करना काफी आसान होगा। ध्यान रखें कि एक ही प्रक्रिया सभी सवालों पर लागू नहीं होगी।
5. गणित में अच्छे अंक हासिल करने के लिए रोजाना 25-30 सवालों को जरूर हल कीजिए।
6. कंप्यूटर आधारित प्रश्न पत्र में सवालों का चुनाव बहुत समझदारी से होना चाहिए। इसी तरह किसी एक सवाल को हल करने में ज्यादा वक्त न लगाएं। सेक्शनल कट ऑफ का इस वक्त ध्यान रखें, इसका सरल सा अर्थ यह है कि हर सेक्शन को हल करने का आपका अलग-अलग कट ऑफ होगा।
7. क्वांटिटेटिव एबिलिटी सेक्शन में जियोमेट्री, प्रोबेबिलिटी, लॉगरिथ्म, परम्यूटेशन-कांबिनेशन, अर्थमैटिक, जियोमेट्रिक प्रोग्रेशन जैसे कई क्षेत्रों से सवाल शामिल होते हैं। यह जरूरी नहीं कि आप इन सभी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ रखते हों। ऐसे में समझिए कि किन सवालों को आप आसानी से हल कर सकते हैं। यह भी संभव है कि कुछ सवालों पर चिन्ह लगाते हुए उन्हें बाद में हल करने के लिए छोड़ें।
8. क्वांटिटेटिव एबिलिटी सेक्शन में एक्यूरेसी को जांचना जरूरी है, जबकि अंग्रेजी की परीक्षा में ऐसा नहीं होता। आंख बंद करके सवालों को हल न करें और न ही तुक्के लगाएं।