तलवंडी. एक और युवक की हैवानियत उस वक्त सामने आई जब उसने एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन रेप करके उसे गर्भवती बना डाला उसके बाद दरिंदे ने अपनी ही मां के साथ मिलकर उसका गर्भ गिरवा दिया।
गांव बाड़ा में एक नाबालिग लड़की से रेप करने के पश्चात जब उक्त नाबालिग गर्भवती हो गई तो उससे रेप करने वाले युवक जवाहर सिंह ने अपनी मां के साथ मिलकर उसका गर्भपात कराने के लिए उसे दवाई खिलवा दी।
दवा से काम न चला तो आरोपी की मां ने स्कूल से घर लाकर नाबालिग का गर्भपात कर डाला। पुलिस ने बुधवार को मां—बेटे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना घल्लखुर्द के तहत पड़ते गांव बाड़ा जवाहर सिंह वाला में अपने ननिहाल में रह रही एक नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव हराज के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
करीब छह माह पहले जब वह खेतों में घास लेने गई थी तो उसके ननिहाल के पड़ौस में रहने वाला करीब 28 वर्षीय युवक सुच्चा सिंह पुत्र जोरा सिंह ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए और जान से मारने की धमकियों के बल पर लगातार जारी रहे। इस दौरान लड़की को गर्भ ठहर गया।
इसका पता चलने पर सुच्चा सिंह उसे अपनी मां शिंदर कौर के पास ले गया। वहां दाई का काम करने वाली शिंदर कौर ने उसे कुछ दवाइयां खिला दी। बालिका ने बताया कि स्कूल में उसकी हालत अत्यधिक बिगड़ गई और वह शौचालय में ही गिर गई। वहां से शिंदर कौर उसे उठा कर अपने घर ले गई और उसका गर्भपात कर डाला।
इस संबंध में थाना घल्लखुर्द पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर सुच्चा सिंह व उसकी मां शिंदर कौर के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 376, 201, 313, 316, 506, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।