Ludhiana
सड़क किनारे लगाया फंदा
bhaskar news Friday, October 23, 2009 01:54 [IST]  

लुधियाना. तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव डा. अंबेदकर नगर के पास सड़क किनारे रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता हुआ मिला। मरने वाले की पहचान सतपाल सिंह (45) के तौर पर हुई है। वह डा. अंबेदकर नगर का रहने वाला था। शव का पता वीरवार सुबह करीब आठ बजे चला।



सैर कर रहे कुछ लोगों ने पेड़ के साथ शव लटकता देख पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। मामले की जांच कर रहे थाना माडल टाउन के एएसआई परमदीप सिंह के अनुसार सतपाल सिंह बेराजगार था। घर पर पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं। घर की आर्थिक हालत बेहद पतली है। सतपाल की पत्नी राकेश ने बताया कि वह गत 19 अक्टूबर को घर से करनाल जाने के लिए कह कर निकला था। उसकी बहन करनाल में रहती है। एएसआई परमदीप के मुताबिक जांच में पता चला है कि सतपाल करनाल पहुंचा ही नहीं था। शव पुराना नहीं लग रहा है। संभवत: उसने बुधवार रात को ही आत्महत्या की है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: