Chandigarh
चंडीगढ़ का विजय अभियान शुरू
bhaskar Friday, October 23, 2009 03:52 [IST]  

चंडीगढ़. 55वें नेशनल स्कूल गेम्स के पहले दिन मेजबान चंडीगढ़ की बॉयज और गल्र्स टीमों ने सॉफ्टबॉल और डॉजबॉल के मुकाबलों में विपक्षी टीमों को हरा कर शानदार शुरुआत की। सॉफ्टबॉल(बॉयज अंडर 19) वर्ग में चंडीगढ़ ने हरियाणा को 10 2 से पराजित किया। पूरे मैच में चंडीगढ़ ने हरियाणा पर दवाब बनाए रखा और अंत तक उबरने नहीं दिया। अंडर—17 में चंडीगढ़ ने उड़ीसा को रोमांचक मुकाबले में 4—2 से पराजित कर दिया।



एक अन्य मैच में मध्य प्रदेश ने राजस्थान को 4—2 से जबकि छतीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 5—2 से हराया। अंडर—17 गल्र्स वर्ग में चंडीगढ़ ने हरियाणा को एकतरफा मुकाबले में 11—1 से शिकस्त दी। चंडीगढ़ की खिलाड़ियों ने एक के बाद एक हमले किए और अंक बटोरे। हरियाणा की टीम केवल 1 अकं ही जुटा पाई। महाराष्ट्र ने गुजरात को 10—0 से एकतरफा शिकस्त दी। डॉजबॉल बॉयज लीग मैच में चंडीगढ़ ने विधा भारती को 2—0 से हराया।



पहले सेट चंडीगढ़ की टीम ने 6 1 से जीत कर शानदार शुरूआत की। दूसरे सेट में भी विपक्षी टीम चंडीगढ़ के सामने ठहर नहीं सकी और 4—0 से सेट के साथ चंडीगढ़ ने मैच जीत लिया। एक अन्य मैच में दिल्ली ने उड़ीसा को 2—0 से हराया। गल्र्स वर्ग में झारखड़ ने तमिलनाडु को 2 1 से जबकि हरियाणा ने उड़ीसा को 2 0 से हराया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: