Patiala
दो अकाली नेता आमने—सामने
प्रदीप अवस्थी. Friday, October 23, 2009 04:56 [IST]  

पटियाला . नाभा की लड़की से पटियाला में चलती कार में हुए गैंग रेप के मामले में दो वरिष्ठ अकाली नेता आमने सामने हो गए हैं। एक अकाली नेता का संबंध बलात्कार की शिकार हुई लड़की के परिवार से है जबकि दूसरे नेता का संबंध बलात्कार के आरोपी मनप्रीत ¨सह के परिवार से है।



‘भास्कर‘ पहले ही खुलासा कर चुका है कि आरोपी पक्ष की ओर से मामले को दबाने में पटियाला के एक अकाली नेता ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। मामला उस समय रंग ले गया जब पीड़ित पक्ष की ओर से एक अन्य वरिष्ठ अकाली नेता ने पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपियों पर तुरंत मामला दर्ज करवा दिया। उसी अकाली नेता के प्रभाव से पटियाला पुलिस ने बुधवार को शाम करीब 5 बजे आरोपी मनप्रीत सिंह को उसके घर से उठा लिया। हालांकि उसने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। उधर, राजिंदरा में उपचाराधीन पीड़ित लड़की को घर भेज दिया गया है।



चर्चा है कि आरोपी मनप्रीत के पीड़ित लड़की से लंबे समय से प्रेम संबंध हैं। बलात्कार में मनप्रीत सिंह का नाम आने के बाद से आरोपी पक्ष के अकाली नेता की ओर से मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने ही बताया कि आरोपी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि पीड़ित लड़की से उसके प्रेम संबंध रहे हैं किंतु बलात्कार में उसका हाथ नहीं है। आरोपी पक्ष का कहना है कि बलात्कार की पुष्टि के लिए उसका डीएनए टेस्ट करवाया जाए। पटियाला पुलिस दोनों का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है। उधर भरोसेमंद पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: