पटियाला. विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने पटवारी राजकुमार को अदालती नोटिस में हेरफेर के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने इससे पहले कहां—कहां से रिश्वत मांगी इस संबंधी भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
डीएसपी राज कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित सहगल निवासी खालसा मोहल्ला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी खालसा मोहल्ला में दुकान है। इस दुकान को खाली करवाने संबंधी अदालत से नोटिस आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी राज कुमार उससे मिला और उसके हक में नोटिस व रिपोर्ट करके अदालत को भेजने के बदले पैसे मांगने लगा। विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी अनिल कुमार ने आरोपी राजकुमार को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।