Patiala
बुग्गा ने दसियां दिल दियां गल्लां
प्रतिभा विरदी Friday, October 23, 2009 05:00 [IST]  

पटियाला. यूथ फेस्टिवल में गाकर ही आज अपनी पहचान बनाई है। पूरी दुनिया घूम ली है पर पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत वाली बात कहीं नहीं दिखी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पंजाबियों ने अपनी छाप छोड़ रखी है। उक्त शब्द मशहूर पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान कहे।



‘नीं तू विछड़न विछड़न करदी हैं, जदों विछड़ेंगी पता लग जाउगा’ से पहचान बनाने वाले सतविंदर बुग्गा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि इसी तरह से स्कूल कालेज में होने वाले कार्यक्रमों से ही गाते हुए आगे बढ़ा हूं। यूथ फेस्टिवल में फोक आर्केस्ट्रा के मुकाबलों में भाग लेता था। संघर्ष के दिनों में बहुत पापड़ बेले हैं। 1990 में प्रोफेशनल गायकी में प्रवेश किया और उसके बाद से ही पंजाबियत को समर्पित हूं। पंजाबी एल्बमों में बढ़ रही वल्गेरिटी को लेकर बुग्गा ने बताया कि गाने पारिवारिक होने चाहिए। जिस गाने को परिवार के साथ बैठकर नहीं गा सकते तो उसे क्या एंज्वाय करेंगे। प्राइवेट एल्बम के साथ फिल्मों में गायकी करने के बारे में बुग्गा ने कहा कि पंजाबी फिल्मों में सभी टीम की तरह काम करते हैं। तो अपनी टीम से हटकर उन्हें बाहर वालों को भी मौका देना चाहिए।



अगर किसी फिल्म के लिए गाने का मौका आता है तो जरूर गाना चाहूंगा। सूफी गायकी को लेकर बुग्गा ने हसंते हुए कहा कि सूफी गायकी के लिए फकीर होना पड़ेगा। सूफी रूह के लिए गाते हैं और मैं लोगों के लिए गाता हूं। अगली आने वाली कैसेट को लेकर उन्होंने बताया कि बहुत जल्द नयी एल्बम रिलीज होने जा रही है। रिकार्डिग वगैरह हो चुकी है, नाम रखना बाकी है। होवे तूतां वाली ठंडी ठंडी छां दोस्तो और इश्क इश्क जैसे गाने ही अगली एलबम में देखने सुनने को मिलेंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: