पटियाला. तीन दिवसीय क्षेत्रीय यूथ फेस्टीवल मंे खालसा कालेज ओवरआल चैंपियन बना। वीरवार को खालसा कालेज में यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन युवाओं का जोश देखने को मिला। वीरवार को स्किट, मूक अभिनय, लोक गीत, फॉक आर्केस्ट्रा और भंगड़े के मुकाबले हुए। खालसा कालेज ने रंग मंच, फाइन आर्ट्स और डांस में ओवर आल ट्राफी जीतकर चैंपियन का खिताब जीता।
वहीं पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस ने ओवर आल दूसरा व सरकारी गल्र्स कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। संगीत में यूनिवर्सिटी कैंपस ने व साहित्यिक वनगियों में गुरमति कालेज पटियाला ने ओवर आल ट्राफी जीती। इससे पहले सुबह के सेशन में बतौर मुख्यातिथि बिक्रमजीत सिंह खालसा ने कहा कि ऐसे यूथ मेले लगते रहने चाहिए।
युवा नौजवान अपने विरसे को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने खालसा कालेज में नये कंप्यूटर लाने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने की रस्म एसजीपीसी के सचिव दिलमेघ सिंह ने निभाई। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी शिक्षण संस्थाओं में समय की मांग के अनुसार बड़े स्तर पर बदलाव ला रही है। इस मौके पर पहले सेशन में पीयू के डीन अकादमिक डा. मलकीत सिंह सैनी, पूर्व मंत्री अजैब सिंह मुखमेलपुर पहुंचे। दूसरे सेशन में एसएसपी रणबीर सिंह खटड़ा, बलजीत सिंह, गायक सतविंदर बुग्गा, कंवलजीत सिंह नीलों व पीयू के युवक भलाई विभाग के डायरेक्टर डा. सतीश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।