नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में राजस्थान में पार्टी की हार के कारण पूर्व मुख्यमंत्नी वसुंधरा राजे ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से अंतत: इस्तीफा दे दिया। श्रीमती राजे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से यहां उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
पार्टी सूत्नों के अनुसार ऐसी संभावना है कि आज शाम को यहां पार्टी मुख्यालय में हो रही पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में श्रीमती राजे के इस्तीफे पर विचार कर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्नों ने बताया कि इस्तीफे की एवज में श्रीमती राजे ने कोई शर्त नहीं रखी है।
पार्टी में इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है कि श्रीमती राजे ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ ¨सह को सौंपने के बजाय श्री आडवाणी को सौंपा है। इसे पार्टी अध्यक्ष की अवमानना माना जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी की राजस्थान में हार के बाद श्रीमती राजे के इस्तीफे की मांग जोर पकडने लगी तो संसदीय बोर्ड ने अगस्त में उनसे विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के निर्देश दिये लेकिन पितृपक्ष श्राद्ध और बीमारी के कारण इस्तीफे का मसला टलता रहा। इस मसले पर श्रीमती राजे को मनवाने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.वेकैंया नायडू को जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
बाद में श्री नायडू महाराष्ट्र. हरियाणा और अरणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव तथा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भीषण बाढ के कारण श्रीमती राजे से बातचीत ही नहीं कर सके तो मामला सुषमा स्वराज को सौंपा गया।
संसदीय बोर्ड की आज शाम हो रही बैठक में श्रीमती राजे के इस्तीफा और उनके स्थान पर नये नेता के चयन के बारे में भी विचार किया जा सकता है। बैठक में श्री आडवाणी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ¨सह व वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी समेत सभी प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
* वसुंधरा पर भाजपा फिर सकते में
* वसुंधरा ने बनाया विपक्ष का नेता पद छोड़ने का मन
* वसुंधरा मामले पर असमंजस में भाजपा
* वसुंधरा के इस्तीफे के मुद्दे पर भाजपा बंटी
* विधानसभा चुनावों तक वसुंधरा को मिला समय
* वसुंधरा के ओएसडी की चिट्ठी से भाजपा में खलबली
* ‘स्लॉटर हाउस’ बन गई थी वसुंधरा सरकार
* आडवाणी से मिलीं वसुंधरा, जल्दी दे सकती हैं इस्तीफा
* वसुंधरा स्वस्थ, इसी हफ्ते दे सकती हैं इस्तीफा
* शेखावत-जसवंत ने खोला वसुंधरा के खिलाफ मोर्चा