Career
दिल्ली विश्वविद्यालय के मास्टर्स कोर्स
Bhaskar News Saturday, October 24, 2009 00:14 [IST]  

careerदिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। चार सेमेस्टर के ये दो पाठ्यक्रम हैं - मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस और मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड आर्गेनाइजेशनल डेवलपमेंट।



योग्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय या किसी अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक।



परीक्षा केंद्र
दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, भुवनेश्वर, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई और गुवाहाटी।



आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन पत्र द सेक्शन ऑफीसर, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, दिल्ली 11007 से प्राप्त किए जा सकते हैं। डाक से मंगाने के लिए स्वयं के पता लिखे लिफाफे और द रजिस्ट्रार, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को देय 600 रुपए डिमांड ड्राफ्ट के साथ भेजें।



महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 दिसंबर 2009
परीक्षा तिथि : 7 फरवरी 2010
आवेदनपत्र www.commercedu.com और www.du.ac.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: