पटियाला. पातड़ां के रहने वाली नरिंदर कौर (काल्पनिक नाम) को उसके पड़ोस में किराए पर रहने वाले गुरनाम सिंह उसका बेटा लक्खा सिंह व पत्नी जसबीर कौर शादी का झांसा देकर भगाकर ले गए। थाना पातड़ां ने लड़की के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला लक्खा सिंह उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 20 अक्टूबर की रात को उक्त लोग उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर कहीं भगाकर ले गए। इसका पता उन्हें सुबह लगा जब उसकी लड़की कमरे में नहीं थी।
पंप से ट्राला चोरी
राजपुरा रोड स्थित करतार पैट्रोल पंप से अज्ञात व्यक्ति 10 टायरों वाला ट्रक ट्राला चोरी करके ले गया। थाना कोतवाली पुलिस ने बलजिंदर सिंह निवासी टिवाणा की शिकायत पर ट्रक चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक नंबर पीबी—11एके—9243 का ड्राइवर गुरजंट सिंह ट्रक चलाता था व रोजाना रात के समय ट्रक को करतार पैट्रोल पंप में खड़ा कर घर चला जाता था। 10—11 की रात को अज्ञात व्यक्ति ट्रक को चोरी करके ले गए।