Patiala
ढाई माह बाद भी नहीं सुलझा मजदूर दंपत्ति हत्याकांड
Bhaskar News Saturday, October 24, 2009 02:06 [IST]  

पटियाला. शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भून्नरहेड़ी में पड़ते गांव उप्पल में हुई मजदूर दंपत्ति पप्पू व उसकी पत्नी सुमन की हत्या की गुत्थी ढाई महीने बीत जाने के बाद भी नहीं सुलझ पाई है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के लिए पूर्व सरपंच राजिंदर सिंह के घरेलू नौकर रामू को ही आरोपी मान रही है और पुलिस घटना वाले दिन से ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापे मारे।



लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लग पाया है। हत्याकांड के बाद ही पुलिस ने दावा किया था कि रामू चंडीगढ़ स्थित अपने दोस्तों के पास है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। चंडीगढ़ में छापे मारने के बाद पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि आरोपी अब नेपाल भाग गया है और उसे पकड़ने के लिए वारंट लिए गए हैं और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई।



मजदूर दंपत्ति को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी का मोबाइल पुलिस के हाथ लग गया था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस मोबाइल से भी कोई सुराग नहीं जुटा नहीं पाई। पुलिस की धीमी गति से तो लगता है कि पुलिस इस मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। दंपत्ति की मौत के बाद अनाथ हुए उनके चार बच्चों को उनके पैतृक स्थल उत्तर प्रदेश भेज दिया गया है।



आरोपी की गिरफ्तारी के वारंट तैयार कर लिए गए हैं। अब जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखविंदर सिंह चौहान, एसएचओ थाना सदर

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: