Patiala
‘नुमाइंदों का सम्मान करें’
दलजीत सैदखेड़ी Saturday, October 24, 2009 02:12 [IST]  

patialaराजपुरा. राज्य के सभी सरकारी अधिकारी लोगों द्वारा चुने गए नुमाइंदों को पूरा मान सम्मान दें व दफ्तरों में बैठने की बजाए लोगों की मुश्किलें सुनने के लिए उनके पास जाएं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने संबोधन में यह बात कही। वह बनूड़ में एक संगत दर्शन के दौरान विधानसभा क्षेत्र बनूड़ के 60 गांवों के विकास के लिए पंचायतों को दो करोड़ के चैक बांटने आए थे। इस मौके पर विधायक जसजीत सिंह बन्नी की अगवाई में सरकारी स्कूल बनूड़ में एक विशाल समागम किया गया।



इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना, बनूड़ के विधायक जसजीत सिंह बन्नी, मोहाली योजना बोर्ड के चेयरमैन नरिंदर शर्मा, जत्थे. सुरजीत सिंह गढ़ी, नपा के प्रधान हरबंस लाल भी उनके साथ स्टेज पर मौजूद थे। समागम में सचिव की जिम्मेवारी शिरोमणि कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य जत्थेदार निरमैल सिंह जौलां ने निभाई।



प्रकाश सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पंजाब 95 फीसदी धान केंद्रीय अनाज भंडार में भेजता है इसलिए केंद्र सरकार को किसानों को विशेष आर्थिक पैकेज देने के साथ साथ धान पर बोनस देना चाहिए। बनूड़ क्षेत्र में सब्जी की पैदावार अधिक होने के कारण सब्जी उत्पादकों से सलाह के बाद यहां किसानों को सब्जी की अधिक कीमत दिलाने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा।



उन्होंने जसजीत बन्नी को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जहां वह क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध हैं वहीं वह मातृभाषा पंजाबी को पूरी तरह लागू करने के लिए भी वचनबद्ध हैं। वह केंद्र सरकार की फाइलों के अलावा अंग्रेजी भाषा की किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करते। अगर परमाणु ऊर्जा प्लांट पूरी तरह सुरक्षित हो तो पंजाब में बिजली उत्पादन के लिए परमाणु ऊर्जा प्लांट के विषय पर विचार किया जा सकता है।



उन्होंने कहा कि शिअद (ब) भविष्य के चुनावों में पंजाब से बाहर अन्य प्रदेशों के चुनावों में भी बादल दल के उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे। पंजाब सरकार किसानों के लिए हर गांव में एग्रो सेंटर खोलने जा रही है व किसानों को खेती की मशीनरी की खरीद पर सरकार द्वारा 33 फीसदी सबसिडी दी जाएगी। विधायक जसजीत सिंह बन्नी ने समागम में शामिल लोगोंे व बादल को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जिम्मेवारी को तनदेही से निभाएंगे।



इस मौके पर पर प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, विधायक उजागर सिह वडाली, अजैब सिंह मुखमेलपुर, हमीर सिंह घग्गा, शीलम सोही, सुरजीत गढ़ी, निरमैल जोलां, जसविंदर जस्सी, गुसेव हरपालपुर, निरमैल सिंह खासपुर, कृष्ण वलेचा, मंगत सिंह, सुखदेव चंगेरा, अमरीक बिल्ला, जथे. संतोख सिंह, डा. नंद लाल, सुरजीत सिंह, बघौरा, जथे. तिरलोचन राओमाजरा, जथ. धयान सिंह सैदखेड़ी, गुरचरन सेहरा, डीसी दीपिंदर सिंह, प्रभजोत मंड, एसके असथाना, रणबीर खटड़ा, गुरप्रीत भुल्लर, एसडीएम गुरतेज सिंह, पुनीत गोयल, मनमोहन शर्मा, कुलदीप, गुरमीत मिचरा, विक्रमजीत बराड़, मनजीत सिंह, दलजीत विर्क भी थे।



बस्तीवालों की बन गई बात



बादल दल की बनूड़ इकाई की ओर से प्रकाश सिंह बादल को एक मांग पत्र सौंप कर मांग की गई कि बनूड़ को तहसील का दर्जा देकर मोहाली जिले में शामिल किया जाए। राजपुरा चंडीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर बनाया जाए, कराला से अमराला वाली सड़क पर पुल बनवाया जाए, कैप्टन कंवलजीत सिंह की याद में कंप्यूटर सेंटर के अधूरे निर्माण को पूरा किया जाए, शराब फैक्टरी को बनूड़ शहर की नगरपालिका की हद में लाया जाए तथा फैक्टरी से मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी की राशि से शहर का विकास करवाया जा सके।



यह मांग पत्र अकाली नेता साधु सिंह खलौर, जसविंदर जस्सी, सुखदेव सिंह चंगेरा, जोरा सिंह अगवाई में सौंपा गया। बादल ने अकाली नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह उक्त मांगों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे। नप प्रधान हरबंस लाल की अगवाई में एक डेलिगेशन ने बादल से मांग की कि बाजीगर बसती के लोगों को जमीन का मालिक बनाया जाए जिसे बादल ने मौके पर ही मानते हुए ऐलान किया कि बाजीगर बस्ती के लोगों को जहां वे रह रहे हैं, जमीन की पक्की अलाटमेंट की जाए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: