Ludhiana
रहें तैयार, सर्दियों में भी सताएंगे पावर कट
Bhaskar News Saturday, October 24, 2009 02:46 [IST]  

लुधियाना. गर्मियों में आठ से 10 घंटे तक लगे पावर कटों ने जनता को खूब रुलाया। अब सर्दियों में भी पावर कटों से पीछा छूटने वाला नहीं है। सर्दियों में भी कम से कम चार घंटे पावर कट जनता को सताएंगे। ऐसी आशंका पर बिजली बोर्ड के अधिकारी जता रहे हैं। भरी गर्मियों के दिनों में बोर्ड की हुई किरकिरी से अधिकारी अभी तक हाय—तौबा कर रहे हैं। सर्दियों में ऐसा न हो, इसलिए वे कम से कम पावर कट लगाने की कोशिश कर रहे हैं।



मौसम का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस आ चुका है और लगभग एसी भी बंद पड़ गए हैं। इसके बावजूद आज हालात यह है कि डिमांड के मुकाबले में करीब 328 मेगावॉट बिजली कम पड़ रही है। यह स्थिति तब है, जब बोर्ड के पास 3985 मेगावॉट बिजली उपलब्ध है।



अगले कुछ दिनों में बिजली बोर्ड के थर्मल प्लांट भी मरम्मत पर चले जाने से बिजली उत्पादन बंद कर देंगे और सर्दियों में हाईडल प्लांटों से भी बिजली का उत्पादन न के बराबर रह जाएगा। वहीं, गर्मियों के दिनों में बाहरी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल और जम्मू कश्मीर से उधार ली गई बिजली भी नवंबर महीने से वापस लौटाई जानी है।



ऐसे में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के लिए संभव नहीं होगा कि भरी सर्दियों में उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली की सप्लाई दी जा सके। उधर, पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के चेयरमैन एचएस बराड़ इन सवालों के जवाब टाल रहे हैं। बैकिंग बिजली को वापस लौटाने के लिए अगले दो—चार दिनों के भीतर रिव्यू मीटिंग होने वाली है। रिव्यू मीटिंग के बाद ही सर्दियों की स्थिति पर कुछ कह पाऊंगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: