रायपुर. केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत शहरी निकायों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का कोरबा के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी डॉ. चरणदास महंत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देने का पहले ही फैसला कर चुका है।
केंद्र सरकार का यह निर्णय महिलाओं के उत्थान और उन्नति के लिए एक अच्छा निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत आरक्षण में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को भी शामिल किया है। यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस हर निर्णय जनहित में लेती है और कांग्रेस विशेष रुप से आदिवासी महिलाओं को भी मुख्यधारा में जोड़ने के लिए नगरीय निकाय एवं पंचायत के चुनाव में उन्हें आरक्षण दे उनकी उन्नति एवं विकास का ध्यान रख रही है।