Chandigarh
टूटते परिवार की कहानी है ‘कयामत एक रात की’
मति कांत सिंह Saturday, October 24, 2009 04:23 [IST]  

चंडीगढ़. पति—पत्नी का रिश्ता कच्चे धागों से बंधा होता है, जो परस्पर विश्वास और सहयोग से चलता है। दोनों में से किसी एक की गलती और विश्वासघात से हंसते—खेलते परिवार को उजड़ने में देर नहीं लगती। यही बात बताई गई है टेली फिल्म ‘कयामत एक रात की’ में।



हिंदी में बनी 45 मिनट की इस फिल्म को शुक्रवार को प्रेस क्लब में हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी ने रिलीज किया। फिल्म में शादी के बाद स्त्री और पुरुष की मनोदशा को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी पति—पत्नी सोना और सुमित पर आधारित है।



फिल्म में सुरिंदर पाल विक्की ने सुमित, नीरूबाला ने सोना और रेणू की भूमिका पूजा गोयल ने निभाई है। नीरू बाला कई पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका संबंध पंजाब यूनिवर्सिटी के इंडियन थियेटर से भी है। वे आजकल बड़े पर्दे की फिल्मों की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन अशोक कपूर ने किया है। बाबाजी टेलीफिल्म ने इसे बनाया है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: