Patiala
ब्लैकमेलिंग करते दो पत्रकार गिरफ्तार
भास्कर न्यूज Sunday, October 25, 2009 00:35 [IST]  

पटियाला. थाना कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले टीवी चैनल्स के 5 पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पत्रकार बिपाशा(काल्पनिक नाम) नामक युवती को लोगों के साथ होटलों में भेजते और उनको कैमरे से शूट कर लेते थे।



फिल्म बनाने के बाद यह सभी पत्रकार उस व्यक्ति को डराते धमकाते थे। यह धमकी देते थे कि उसने पैसे नहीं दिए तो उनकी फिल्म चैनलों में चलाई जाएगी। खुद को फंसा देख व्यक्ति डर के मारे पैसे देने के लिए मजबूर हो जाता था। ऐसे ही एक योजना के तहत इन टीवी पत्रकारों ने सुच्च सिंह को भी अपने जाल में फंसा लिया।



गांव अजीबगढ़ कैथल निवासी सुच्च सिंह ने इनके खिलाफ एसपी(डी) को शिकायत कर दी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उक्त लड़की उसे बहला फुसलाकर एक होटल में ले गई। थोड़ी ही देर बाद पांचों पत्रकार होटल में पहुंच गए और उसकी ब्लू फिल्म बनाने लगे।



शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पत्रकारों ने उससे कहा कि या तो दो लाख रुपये दो नहीं तो यह ब्लू फिल्म चैनल्स पर चला दी जाएगी। उसने बताया कि समझौता आखिरकार 80 हजार रुपयें तय हो गया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त पत्रकारों में से दो को युवती बिशाखा के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया।



थाना कोतवाली के एसएचओ कृष्ण कुमार पैंथे ने बताया कि इस संबंध में एक युवती सहित छह लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन को काबू कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: