पटियाला. बहादुरगढ़ स्थित गांव माजरी निवासियों का दुख दर्द बांटने के लिए कमांडों बटालियन दो आगे आई है। यह कमांडों जवान न सिर्फ लोगों की दुख तखलीफ में काम आएंगे अपितु उन्हें घर बैठे ही हर सुविधाएं मुहैय्या करवाएंगे। कमांडों बटालियन की ओर से गांव माजरी को गोद लिया गया है।
यह बटालियन इस गांव में साफ सफाई के अलावा स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, मरीजों के लिए आपातकालीन स्थिति में वाहन का इंतजाम व लोगों की मुश्किलों का सामना करने के लिए हर समय तत्पर रहेगी। योजना के तहत बटालियन के जवान व गांव निवासी कमांडेंट हरमिंदरपाल सिंह बैंस के नेतृत्व में एक साथ मिलकर काम करेंगे। कमांडेंट बैंस ने कहा कि गांव वासियों को हर तरह की सुविधाएं मुहैय्या करवाई जाएगी।
इससे जो जनता व पुलिस के बीच बढ़ी दूरी है वह भी समाप्त हो जाएगी। माजरी को आधुनिक बनाने की योजना कमाडेंट बैंस ने कहा कि गांव में साफ सफाई का काम इस तरह किया जाएगा कि विकास के नजरिए से पिछड़ा यह गांव मार्डन बनकर सामने आए। गली नालियों में फिनायल का छिड़काव किया जाएगा जबकि उजड़ती गलियों में रंग रोगन करके इसे एक पहचान दी जाएगी।
बटालियन गांव वासियों की पहले से आर्थिक तौर पर मदद करती आ रही है। यदि किसी को आपातकालीन स्थिति में 40—50 रुपये की जरूरत पड़ती है तो इसका इंतजाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब यह गांव दूसरी कमांडों बटालियन ने गोद ले लिया है। ऐसे में गांव की हर पक्ष से मदद करना हमारा कत्र्तव्य बनता है।
गांवों की बदतर हालत को देखकर बनाई योजना: कमांडेंट हरमिंदरपाल सिंह बैस ने बताया कि गांव में बढ़ती गंदगी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों—नालियों व सड़कों में इतनी गंदगी जमा हो रखी थी कि यहां पर बीमारियां आराम से पैर पसार सकती थी।
एक बार गांव का दौरा करने के बाद यह योजना बनाई गई कि क्यों न गांव के लोगों के साथ मिलकर एक अभियान छेड़ा जाए कि जिससे गांव में सफाई भी हो जाएगी व गांववासियों व पुलिस के बीच का फासला दूर हो जाएगा। कमाडेंट बैंस ने बताया कि इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए सीनियर अधिकारियों ने भी उनका साथ दिया जिसके चलते शनिवार को इस नेक काम का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि बटालियन से इन गांव निवासियों को कम रियायतों पर राशन भी मुहैय्या करवाया जाता है। कोशिश की जा रही है कि गांव वासियों का हर काम गांव के अंदर ही हो जाए। उन्हें किसी काम के लिए इधर—उधर न भागना पड़े।
बहादुरगढ़ स्थित दूसरी कमांडो बटालियन ने गांव माजरी को लिया गोद स्वास्थ्य सेवाओं के साथ—साथ मिलेगी हर मदद पुलिस व जनता के बीच की दूरी खत्म करने के लिए उठाया अनोखा कदम गांव के लोगों के साथ छेड़ा गया सफाई अभियान