Chandigarh
अब टिकी हैं गोल्ड मेडल पर निगाहें
गौरव भाटिया Sunday, October 25, 2009 02:27 [IST]  

चंडीगढ. 55 वें नेशनल स्कूल गेम्स में शहर के खिलाड़ियों ने कई खेलों में परचम लहराया है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचाईयां छू रहा है। लीग मैच को जीतने के बाद अब खिलाड़ियों व कोचेज के लिए गोल्ड मेडल का लक्ष्य सामने है। मालूम हो पिछले साल हुई नेशनल स्कूल गेम्स की प्रतियोगिताओं में भी चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।



जीते कई लीग मैच इस साल फेंसिंग, सॉफ्टबॉल, डॉजबॉल और जिम्नास्टिक की कैटेगरी में हुए खेलों में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने कई मैच आपने नाम किए हैं। फेंसिंग में अंडर—19 ब्वाएज कैटेगरी में सैबर में टीम ने गोल्ड और ईपी में सिल्वर मेडल हासिल किया है। अंडर—19 गल्र्स फोइल टीम ने ब्रांज मेडल जीता है।



सॉफ्टबॉल में तो चंडीगढ़ के अंडर 14, 17, 19 टीम के ब्वाएज व गल्र्स ने अपने सभी लीग मैच जीत लिए हैं। लीग मैच में चंडीगढ़ की टीम ने आंध्रप्रदेश, विद्या भारती, हरियाणा और गोवा की टीमों को हराया। डॉजबॉल में शहर की अंडर—19 गल्र्स टीम उड़ीसा, विद्याभारती और आईपीएससी को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में चंडीगढ़ टीम का मुकाबला दिल्ली की टीम के साथ होगा। जिम्नास्टिक में अभी तक चंडीगढ़ के खिलाड़ी अंडर—14 रिदमिक जिम्नास्टिक गल्र्स कैटेगरी में एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत चुके हैं।



पिछले साल भी जीते कई मेडल



पिछले साल हुए नेशनल स्कूल गेम्स में फेंसिंग की प्रतियोगिता अंडर—19 ब्वाएज में फोइल कैटेगरी में सिल्वर, ईपी कैटेगरी में ब्रॉन्ज, सैबर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। यह सारे मेडल टीम ने जीते जबकि फोइल की व्यक्तिगत कैटेगरी में दो सिल्वर चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के नाम रहे थे।



अंडर 19 गल्र्स में फोइल और ईपी में टीम के नाम एक—एक सिल्वर जबकि व्यक्तिगत कैटेगरी में दो—दो ब्रांज मेडल मिले थे। सॉफ्टबॉल की अंडर 19 ब्वाएज टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर ब्रांज मेडल जीता था। रिदम जिम्नास्टिक अंडर 17 गल्र्स कैटेगरी में बॉल इवेंट और क्लब इवेंट में एक एक ब्रांज मेडल हासिल हुआ था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: