लुधियाना. एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव खेत में दबा दिया। हत्या के अगले दिन महिला अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने पहुंच गई। शक के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला जल्दी ही टूट गई और पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दस दिन पहले ही हत्या कर दी थी। महिला की निशानेदही पर लाढोवाल पुलिस ने गांव रज्जोवाल के खेतों से उसके पति का शव बरामद कर लिया।
रज्जोवाल निवासी महिला रानी ने गत 14 अक्तूबर को थाने में आकर अपने पति अशोक चौधरी (32) की गुमशुदगी की सूचना दी। वह यहां कमल कुमार के साथ पार्टनरशिप में सब्जियों का काम करता था। कमल कुमार और रानी में नाजायज संबंध बन गए।
अशोक चौधरी को उनके संबंधों की भनक लग गई थी। रानी को प्रेम संबंधों में पति ही रोड़ा लगने लगा। गत 13 अक्तूबर की आधी रात को रानी व कमल कुमार ने तय योजना के तहत अशोक चौधरी की हत्या कर दी।