Ludhiana
लंबी योजना का अंजाम है उद्यमी के घर हुई चोरी
भास्कर न्यूज Sunday, October 25, 2009 04:20 [IST]  

लुधियाना. माडल टाउन एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर सिलाई मशीन उद्यमी गुरदेव सिंह के घर में हुई लाखों की चोरी एक सोची समझी योजना का अंजाम है। मामले को संदेह की तिरछी नजर से देख रही पुलिस खुद को मामला सुलझाने के काफी करीब समझ
रही है।



अफसरों के मुताबिक मौके से ऐसे कई सबूत हाथ लगे हैं, जो मामला सुलझाने में मददगार साबित होंगे। बता दें कि चोरों ने शुक्रवार को उद्यमी की गैर मौजूदगी में उसके घर में हाथ साफ किया था। चोर उसके घर से 25 लाख रुपए की नकदी और 125 तोले सोने के जेवर चुरा कर ले गए थे।



माडल टाउन पुलिस को उद्यमी के घर से बड़ा पेचकस और टायर लीवर बरामद हुआ है। इन औजारों का इस्तेमाल चोरों ने अलमारी तोड़ने में किया था। रुपए लकड़ी की अलमारी में रखे हुए थे। चोर अपने साथ सिर्फ वही औजार लेकर आए, जो एक लकड़ी की अलमारी को तोड़ने के लिए काफी थे।



संभवत: चोर घर से वाकिफ थे। थाना माडल टाउन एसएचओ संदीप वढ़ेरा के अनुसार परिवार दीपावली के बाद प्रत्येक पंचमी को माथा टेकने के लिए जाता था। चोर इसी ताक में थे। वारदात में इस्तेमाल यह औजार बिल्कुल नए हैं। अगर ये पेशेवर चोरों का काम होता तो औजार पहले भी इस्तेमाल हुए होते।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: