लुधियाना. युवाओं को अपने पैरों पर खड़े करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 26 अक्टूबर से काउंसिलिंग रोजगार मेलों का आयोजन करवा रहा है। यह जानकारी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) दविंदर सिंह ने दी। यह आयोजन रोजगार जनरेशन एंड ट्रेनिंग विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से करवाए जा रहे हैं।
रोजगार मेलों को सफल बनाने के लिए दविंदर सिंह ने संबंधित अधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई। मीटिंग में जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर विश्व बंधु, डीईओ अमरजीत कौर, जिला रोजगार जनरेशन एंड ट्रेनिंग अधिकारी मीनाक्षी शर्मा और सभी बीडीपीओ हाजिरी रहे। विचार विमर्श कर रोजगा मेलों का शडच्यूल तैयार किया गया और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को सरकारी कालेज सिंधसर (पायल), 27 को लड़कियों के सरकारी कालेज, लुधियाना में काउंसिलिंग रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसी प्रकार तीन नवंबर को लड़कियों के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जगराओं), चार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पक्खोवाल), पांच को लड़कियों के सरकारी स्कूल (समराला), नौ को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (माछीवाड़ा), 10 नवंबर को स्वामी गंगा गिरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रायकोट), 11 को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (खन्ना), 13 को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कटाणी कलां),16 को जीटीबी कालेज (दोराहा), 17 को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ललतों कलां), 18 को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जंडियाली), 23 को सरकारी स्कूल (दाखा), 26 को सरकारी साइंस कालेज (जगराओं) और 27 नवंबर को खालसा कालेज फार वूमैन (सिधवां खुर्द) में काउंसिलिंग रोजगार मेले लगाए जाएंगे।