Ludhiana
बलात्कार में असफल पड़ोसी ने महिला को मार डाला
Bhaskar News Sunday, October 25, 2009 04:28 [IST]  

लुधियाना. राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक ने बेदर्दी से पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला से बलात्कार करना चाहता था। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। आस—पास के लोगों ने आरोपी को काबू कर थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है।



आरेापी का नाम कलामुद्दीन है। वह गांव रनियां में विक्की सरपंच के वेहड़े में महिला के पड़ोस में रहता है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मरने वाली महिला का नाम बेबी था व वह 40 वर्ष की थी। उसके 20 व 18 वर्षीय दो बेटे हैं।



अनबन के कारण बेबी का पति राज कुमार पिछले करीब दो वर्ष से उससे अलग रह रहा था। इसी वेहड़े में रहने वाला कलामुद्दीन महिला पर बुरी नीयत रखता था। वह अकसर महिला को उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाता था। शनिवार शाम बेबी अपने कमरे में अकेली थी।



कलामुद्दीन इसी ताक में था। बेबी को अकेली पाकर वह उसके कमरे में घुस गया और बलात्कार का प्रयास करने लगा। बेबी ने उसका मुकाबला किया और शोर मचा दिया। कलामुद्दीन ने यहां पड़ी लोहे की राड से बेबी पर हमला कर दिया। आरोपी ने बेबी के सिर व गर्दन पर कई वार किए। बेबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: