Ludhiana
रोपड़ पुलिस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
भास्कर न्यूज Sunday, October 25, 2009 04:32 [IST]  

रोपड़. 17वीं लुधियाना रेंज के तीन दिवसीय पुलिस खेल एवं एथलैटिक्स मुकाबलों में ओवरऑल ट्रॉफी पर रोपड़ पुलिस ने कब्जा जमाया है जबकि जिला लुधियाना (शहरी) रनरअप रहा। खन्ना पुलिस तीसरे स्थान पर रही।




पुलिस लाइन रोपड़, हॉक्स क्लब समराला, नेहरू स्टेडियम, सरकारी कॉलेज के मैदान सहित गांव मगरौड़ व भरतगढ़ में करवाए गए इन खेलों में रोपड़ पुलिस के खिलाड़ी एएसआई संजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद लुधियाना रेंज के डीआईजी डा. एसएस चौहान ने खिलाड़ियों को ईनाम देकर सम्मानित किया।



हॉकी में लुधियाना देहाती ने पहला व लुधियाना शहरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में लुधियाना शहरी ने पहला, रोपड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबॉल में रोपड़ ने पहला, खन्ना ने दूसरा, फुटबॉल में लुधियाना शहरी ने पहला, रोपड़ ने दूसरा, बास्केटबॉल में रोपड़ ने पहला, लुधियाना शहरी ने दूसरा, वॉलीबॉल में रोपड़ ने पहला और खन्ना ने दूसरा स्थान हासिल किया।



जूडो मुकाबलों में खन्ना के खिलाड़ी सबसे अधिक अंक लेकर पहले स्थान पर रहे, लुधियाना शहरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वेट लिफ्टिंग में लुधियाना शहरी ने पहला, रोपड़ ने दूसरा स्थान और कुश्ती मुकाबलों में रोपड़ ने पहला व लुधियाना शहरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलैटिक्स मुकाबलों में लुधियाना के एथलीट अव्वल रहे जबकि रोपड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: