लुधियाना. थाना एनआरआई की पुलिस ने कैनेडा निवासी रणधीर सिंह की शिकायत पर उसकी जमीन के जाली कागजात तैयार करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में गांव खेड़ी निवासी लखविंदर सिंह, जगतार सिंह व हरदयाल सिंह को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
शिकायत में रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी गांव खेड़ी में करीब डेढ़ किला जमीन है। उसके भतीजे लखविंदर सिंह ने कुछ साल पहले उसकी गैर मौजूदगी में जमीन के जाली पावरआफ अटॉर्नी तैयार की थी। जिसने बाद में अदालत में केस कर दिया कि उसे जमीन की रजिस्ट्री अदालत के रास्ते करवाई जाये।
रणधीर सिंह ने बताया कि उसे इस बात का पता चल गया। तो उसने अपने गांव में आकर एनआरआई थाने को मामले की शिकायत दी। थाने के एसएचओ जगविंदर सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।