Ludhiana
बांसल ने लिया नाले पर कब्जे का जायजा
भास्कर न्यूज Sunday, October 25, 2009 05:13 [IST]  

लुधियाना. मिलरगंज से इस्लामगंज की तरफ रेलवे लाइनों के पास नाले पर किए गए कब्जे का जायजा लेने सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण बांसल, पार्षद सर्बजीत सिंह कक्का व एक्सईएन एचएस खोसा मौके पर पहुंचे।



पार्षद सर्बजीत कक्का ने बताया कि नाले पर कब्जा होने की वजह से नाले का प्रवाह डायवर्ट हो गया है। जिसकी वहज से लाइनों के नीचे का सब वे भी प्रभावित हो गया है और लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने बताया कि इस मामले को उन्होंने हाउस की बैठक में उठाया था, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें जल्द कार्रवाई करने का आश्वसन दिया था।



वहीं मिलरगंज मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान वीके सेठी व अन्य सदस्यों ने सीनियर डिप्टीमेयर को बताया कि नाले का बहाव प्रभावित होने की वजह से उनके इलाके से पानी निकासी सही ढंग से नहीं हो रही है, जिसकी वजह से इलाके में पानी भर जाता है और सारा पानी दुकानों व गोदामों भर जाता है। ऐसे में दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।



उन्होंने प्रवीण बांसल से मांग की है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र निकाला जाए, ताकि उनके नुकसान को बचाया जा सके। मौके पर पहुंचे बांसल व एक्सईएन ने विश्वास दिलाया कि इस संबंध में शीघ्र ही रेलवे के अधिकारियों से बात की जाएगी तथा निगम अपनी कार्रवाई करेगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: