Karnal
शुरू नहीं हुआ टिकट खिड़की का कंप्यूटर
Bhaskar News Monday, October 26, 2009 02:02 [IST]  

तरावड़ी. रेलवे स्टेशन पर तीन माह पूर्व टिकट बुकिंग के लिए लगाया गया कम्प्यूटर आज तक शुरू न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर कम्प्यूटर लगने से रेल यात्रियों को उम्मीद जागी थी कि उन्हें अब शायद टिकट के लिए लगने वाली लम्बी कतारों से निजात मिल जाएगी।



दैनिक रेल यात्री सतबीर रोड, भूषण कुमार, रामशरण, सुरजीत सिंह, अनुराग जैन, रोशन लाल व जोगिन्द्र सिंह का कहना है स्टेशन पर मिलने वाले गत्ते के टिकट पर पुराना रेट अंकित है। इस कारण यात्रियों की कई बार टिकट बाबू से झड़प भी हो जाती है। यदि कम्यूटर चालू हो जाए तो इस परेशानी से भी लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।



इसी तरह तरावड़ी स्टेशन पर टिकट के लिए लम्बी लम्बी लाइनें लगतीं हैं। कम्प्यूटर के शुरू होने के बाद लाइनों से तो राहत मिलेगी ही साथ ही यहां से लम्बी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने के लिए सीट बुकिंग भी यहीं से हो सकती है।



लोगों का कहना है कि तीन माह पूर्व टिकट बुकिंग के लिए लगाया गया कम्प्यूटर कर्मचारी के बिना शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने रेलवे विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द कम्प्यूटर चलाने के लिए कर्मचारी की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: