Patiala
पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश
भास्कर न्यूज Monday, October 26, 2009 02:03 [IST]  

पटियाला. अब पुलिस कर्मचारियों के लिए नाके पर खड़ा होना भी खतरे से खाली नहीं रहा। पुलिस कर्मियों को डर सताने लगा है कि न जाने कब, कौन सरफिरा वाहन चालक उन पर वाहन चढ़ा दे। ऐसी ही एक घटना थाना सदर पुलिस कर्मियों के साथ हुई।



पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनोवा कार में कुछ युवक पटियाला से राजपुरा की तरफ आ रहे हैं, जिनसे भारी मात्रा में अवैध असला बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा बस अड्डा बहादुरगढ़ मंे नाका लगा रखा थाड्ड। इस दौरान प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की जांच की जा रही थी।



इसी दौरान मलकीत सिंह निवासी धमोली अपनी इनोवा कार नंबर पीबी 10एजी—7095 मंे सवार होकर राजपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही पुलिस ने उसे कार रोकने का संकेत किया तो आरोपी ने अपनी कार पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ाने की कोशिश की। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई।



योजना में असफल हुए आरोपी ने इसके बाद कार बैरिकेड में दे मारी और फरार हो गया। कुछ देर बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अब तक आरोपी पुलिस के चंगुल से निकल चुका था। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: