Patiala
पुलिस की पर्ची पर मिल रहे हैं सिलेंडर
परमवीर सिंह Monday, October 26, 2009 02:09 [IST]  

खमाणों. क्षेत्र में ग्रामीण लोग समय पर गैस सिलेंडर डिलीवरी हासिल न ही होने की वजह से परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद उन्हें सप्लाई हासिल नहीं होती। पीड़ितों का कहना है कि वह सुबह से लंबी कतारों में इंतजार में खड़े रहते हैं कि वह सुबह से लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। लेकिन लेट आए पुलिस के चहेते थाने अथवा चौकी की मोहर लगी पर्ची दिखा सिलेंडर हासिल करने में सफल हो जाते हैं।



मामले में पीड़ितों की ओर से कई शिकायतें दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम महज खानापूर्ति कर दी जाती है। मामले में एजेंसी मालिकों से परेशान निर्मल सिंह, अनवर, अशोक कुमार सहित करीब दो दर्जन व्यक्तियों द्वारा समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एसडीएम को लिखित शिकायत में कायम दी की मांग की गई है।



पर्ची बनी हंगामे का कारण : शुक्रवार को गांव संघोल में डिलीवरी देने आए तीन कारिंदों के साथ लोगों द्वारा इस वक्त जमकर हंगामा किया गया, जब पुलिस पर्ची पर कुछ लोग सिलंेडर हासिल कर रहे थे। मामला पुलिस के पास भी गया। काफी तू तू, मैं मैं के बाद विवाद ठंडा पड़ा।



लोग आरोप लगा रहे थे कि बुकिंग वालों को सिलेंडर नहीं मिलते, जबकि पर्ची वाले नियमों को ताक पर रख सिलेंडर हासिल कर लेते हैं। मौका संभालते हुए पुलिस अधिकारियों ने पर्ची को जाली करार दिया, ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पर्ची दी जाती थी तो कौन है जो पुलिस के नाम पर गैर कानूनी काम करता है।



पीछा छुड़ाते दिखे अधिकारी :मामले में विवाद से जुड़ी पुलिस चौंकी संघोल इंचार्ज अमनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने विवाद को लेकर मामला उनके पास आया था, स्वीकार किया, लेकिन मामला पुलिस पार्टी को लेकर विवाद का कारण बना वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।



संपर्क करने पर जिला पुलिस मुखी फतेहगढ़ साहिब कौस्तुभ शर्मा ने पहले तो पीछा छुड़ाते कहा कि एजेंसी वालों को पार्टी पर सिलेंडर देना नहीं चाहिए। लेकिन गैस सिलेंडरों के लिए आम लोगों को पार्टी जारी करना जायज है अथवा आजकल के सवाल पर वह नकारते रहे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: