Patiala
डीएफए पटियाला बना चैंपियन
भास्कर न्यूज Monday, October 26, 2009 02:12 [IST]  

winners with trophyपटियाला. बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएफए पटियाला ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएफए जालंधर को टाइब्रेकर में हरा पंजाब स्टेट 7ए साइड फुटबाल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।



फ्लड लाइट्स में खेले गए मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। वहीं सेकेंड हाफ में पटियाला टीम जालंधर पर थोड़ी हावी होती नजर आई, लेकिन गोल दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई नहीं कर पाए। दोनों टीमों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन उसमें भी कोई गोल न होने की वजह से ट्राइब्रेकर से मुकाबले का निर्णय हुआ।



टाइब्रेकर में पटियाला एक गोल के अंतर से जीत गया। शूट आउट में पटियाला की टीम ने 4- और जालंधर की टीम ने 3 गोल किए। पटियाला ने 1 गोल की बढ़त से जीत हासिल करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल किया। पटियाला की ओर से नविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, प्रदीप कुमार व जसविंदर सिंह ने पनैल्टी शूट किया।



चैंपियनशिप के हीरो: चैंपियनशिप के बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार पटियाला के अनिल कुमार को मिला। पटियाला के जसविंदर सिंह बेस्ट डिफेंडर व पटियाला के अमरजीत सिंह को बेस्ट सेंटर हाफ बैक के पुरस्कार से नवाजा गया। जालंधर के मनदीप सिंह को बेस्ट स्ट्राइकर का अवार्ड मिला।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: